भारत और नॉर्वे ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए राजनीतिक सम्पर्क, व्यापार और निवेश, समुद्री अर्थव्यवस्था, पुन: उपयोग वाली अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, एआई, अंतरिक्ष और आर्कटिक क्षेत्र में इसे और सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज और नॉर्वे के विदेश मंत्रालय के महासचिव टोरगेइर लार्सन ने आज ओस्लो में 12वें भारत-नॉर्वे विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।
News On AIR | फ़रवरी 2, 2026 9:21 अपराह्न
भारत-नॉर्वे ने व्यापार, ऊर्जा, एआई और समुद्री सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई