भारत ने 9 से 15 मार्च तक महाराष्ट्र में बिम्सटेक युवा पेशेवर विनिमय कार्यक्रम की मेजबानी की। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, सहयोग को मजबूत करना और भारत के तेजी से बढ़ते नवाचार, स्टार्टअप, ज्ञान, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम से परिचित कराना था।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि कार्यक्रम में बिम्सटेक सदस्य देशों के 30 युवा नवोन्मेषक, प्रौद्योगिकी विकासकर्ता, उद्यमी और अन्य पेशेवर एक साथ आए। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान घोषित किया गया था।