भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इस वर्ष के अपने अंशदान, 35.18 मिलियन डॉलर के बकाया राशि का यथा समय भुगतान कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बताया कि इससे भारत संयुक्त राष्ट्र सम्मान सूची में शामिल हो गया है।
भारत ने मंगलवार को 3 दशमलव चार-पांच अरब डॉलर के वर्ष 2016 के निर्धारित अंशदान का एक दशमलव शून्य-एक प्रतिशत हिस्से का भुगतान किया था। इसमें शांति स्थापना के अलावा संयुक्त राष्ट्र का संचालन शामिल है। पिछले वर्ष अमरीका द्वारा अंशदान न दिये जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र, वित्तीय संकट से जूझ रहा है।
सम्मान सूची में उन देशों को शामिल किया जाता है जो 30 दिन के भीतर भुगतान करते हैं। संगठन के बजट में भारत का कुल योगदान 38 दशमलव दो-दो-तीन मिलियन डॉलर है।