मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 20, 2025 8:24 पूर्वाह्न

printer

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फलस्‍तीन के राष्‍ट्रपति महमूद अब्बास को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संबोधन की अनुमति के पक्ष में किया मतदान

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी सत्र में, फलस्‍तीन के राष्‍ट्रपति महमूद अब्बास को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संबोधन की अनुमति के पक्ष में मतदान किया है। 193 सदस्‍य देशों में से 145 ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। अमरीका और इस्राइल ने प्रस्ताव का विरोध किया।

हाल ही में, अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए फलस्‍तीन के अधिकारियों को वीज़ा देने से इनकार किया है। फलस्‍तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास अब 25 सितंबर को विश्व समुदाय को संबोधित कर सकेंगे। यह सत्र 23 सितंबर से शुरू होगा। भारत ने फलस्तीन को 1988 में मान्यता दी थी।