मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 31, 2024 1:49 अपराह्न

printer

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के उस प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया है जिसमें अमरीका की ओर क्यूबा पर लंबे समय से आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग की गई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि इन प्रतिबंधों से क्यूबा की अर्थव्यवस्था और लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में और बहुपक्षवाद के प्रति वचनबद्धता के साथ भारत घरेलू कानूनों के बाहरी प्रभाव को दो-टूक शब्‍दों में खारिज करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्‍ताव पर हुए मतदान में 187 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, केवल अमेरिका और इज़राइल ने इसका विरोध किया।

 

सुश्री स्‍नेहा दुबे ने कहा कि इन प्रतिबंधों से क्‍यूबा की प्रगति बाधित हुई है और वह 2030 के सतत विकास के एजेंडा को पूरा नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि प्रतिबंध जल्द से जल्द वापस ले लिए जाएंगे।