जनवरी 31, 2026 9:45 अपराह्न

printer

भारत ने श्रीलंका को 10 बेली ब्रिज की खेप भेजी

भारत ने आज चक्रवात दितवाह से हुई तबाही के बाद संपर्क व्यवस्था बहाल करने के लिए श्रीलंका को 10 बेली ब्रिज की खेप भेजी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह खेप आई.एन.एस घरियाल के जरिए विशाखापट्टणम से कोलंबो के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि यह आपूर्ति सागर बंधु अभियान के तहत भारत के 45 करोड़ अमरीकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज का हिस्सा है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि चक्रवात दितवाह के बाद पुनर्निर्माण प्रयासों में भारत श्रीलंका के साथ खड़ा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला