अगस्त 29, 2024 11:44 पूर्वाह्न

printer

भारत ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में हाइब्रिड बिजली परियो़जनाओं के लिए पहला भुगतान किया

भारत ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में हाइब्रिड बिजली परियो़जनाओं के लिए पहला भुगतान कर दिया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका की बिजली और ऊर्जा सचिव सुलक्षणा जयवर्धना औऱ श्रीलंका सतत ऊर्जा प्राधिकरण के अध्य़क्ष रंजीत सेपाला को पहला भुगतान सौंपा।

मार्च 2022 में भारत औऱ श्रीलंका के बीच एक समझौते के अंतर्गत एक भारतीय संगठन डेफ्ट नैनातिवु और अनलातिवु द्वीपों में इन हाइब्रिड बिजली परियोजनाओं को चला रही है। सौर और पवन ऊर्जा के मिश्रण से इन द्वीपों की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारत से एक करोड़ 10 लाख अमरीकी डॉलर के अनुदान से ये परियोजना शुरू की गई थी। इस परियोजना के अगले साल मार्च तक पूरा होने की संभावना है।