भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है, जो ईरान युद्ध के बाद इस्राएल और हिज़्बुल्लाह के बीच बढ़ते टकराव के बीच तैनात हैं। भारत और 29 अन्य देशों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि शांति सैनिकों को किसी भी प्रकार के हमले या धमकी का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। साथ ही सभी पक्षों से आग्रह किया गया है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, हर हाल में इन कर्मियों और उनके परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
News On AIR | मार्च 12, 2026 10:14 पूर्वाह्न
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की