भारत ने मेडागास्कर में चल रहे राहत कार्यों में मदद के लिए मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारतीय वायु सेना का एक सी-17 विमान 12 टन चिकित्सा सामग्री और 18 टन आपदा राहत सामग्री लेकर अंतानानारिवो में उतरा है। इस खेप में जीवन रक्षक दवाएं, शल्य चिकित्सा सामग्री, टेंट, पानी के टैंक, डिग्निटी किट और तैयार भोजन शामिल हैं।
News On AIR | मार्च 11, 2026 11:44 पूर्वाह्न
भारत ने मेडागास्कर को भेजी मानवीय सहायता