भारत ने मानवीय सहायता के तौर पर बुर्किना फासो को एक हजार मीट्रिक टन चावल भेजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस पहल का उद्देश्य कमजोर समुदायों और विस्थापित लोगों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि यह कदम वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए एक विश्वसनीय विकासात्मक, मानवीय सहायता और आपदा राहत साझेदार के रूप में भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।