दिसम्बर 16, 2024 5:24 अपराह्न

printer

भारत ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी चौंपियनशिप जीती

भारत ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी चौंपियनशिप जीत ली है। कल रात ओमान की राजधानी मस्कत में फाइनल में भारत ने चीन को 3-2 से पराजित किया।

 

शूटआउट में साक्षी राणा, इशिका और सुनेलिता टोप्पो ने गोल किए जबकि भारतीय गोलकीपर निधि ने पेनल्टी शूटआउट में तीन गोल बचाए। भारत की दीपिका सेहरावत ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 12 गोल किए। भारत ने पिछले वर्ष कोरिया गणराज्य को हराकर पहला महिला जूनियर एशिया कप जीता था।