दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के कारण भारत में फंसे विदेशियों के नियमित भारतीय वीज़ा और ई-वीज़ा की अवधि बढ़ाने और अधिक समय तक ठहरने पर लगने वाले जुर्माने को माफ करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में वाणिज्य दूतावास ने कहा कि 28 फरवरी के बाद प्रभावित विदेशी नागरिकों द्वारा अधिक समय तक ठहरने पर लगने वाला जुर्माना माफ कर दिया जाएगा। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि प्रभावित विदेशी नागरिकों को निःशुल्क निकास परमिट प्रदान किए जाएंगे। इसमें यह भी कहा गया है कि उड़ानों के मार्ग परिवर्तन के कारण भारत आने वाले विदेशी नागरिक को निःशुल्क अस्थायी लैंडिंग परमिट प्रदान किया जाएगा।
News On AIR | मार्च 14, 2026 10:40 पूर्वाह्न
भारत ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते भारत में फंसे विदेशियों के वीज़ा की अवधि बढ़ाने की घोषणा की