मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 11, 2025 1:05 अपराह्न

printer

भारत ने न्यूयॉर्क में UNCSW के 69वें सत्र में भाग लिया साथ ही स्‍त्री-पुरूष समानता पर भारत की प्रगति को रेखांकित किया

महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण, संरक्षण और समग्र विकास के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। कल न्यूयॉर्क में महिलाओं की स्थिति संयुक्त राष्ट्र आयोग सीएसडब्‍ल्‍यू के 69वें सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने 12 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्‍त्री-पुरूष समानता पर भारत की प्रगति को रेखांकित किया।

 

श्रीमती अन्‍नपूर्णा देवी ने महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और आर्थिक अवसरों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रमुख योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला है। ठोस कार्यान्वयन और आउटरीच की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्‍होंने प्रत्येक महिला और लड़की की उसके अधिकारों तक पहुंच  सुनिश्चित करने के सरकार के संकल्प को दोहराया।

 

इस सत्र में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों, अंतर-सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र, परोपकारी लोगों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज, महिला समूहों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की बड़े पैमाने पर भागीदारी थी। महिलाओं की स्थिति पर संयुक्‍त राष्‍ट्र आयोग सीएसडब्‍ल्‍यू एक प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय है जो विशेष रूप से स्‍त्री-पुरूष समानता, अधिकारों और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।