सितम्बर 10, 2025 7:01 पूर्वाह्न

printer

भारत ने दोहा में इज़राइली हमलों के बाद चिंता व्यक्त की

भारत ने दोहा में इज़राइली हमलों के बाद चिंता व्यक्त करते हुए संयम बरतने और कूटनीति से काम लेने का आह्वान किया है।

 

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि भारत घटनाक्रमों और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर इनके प्रभाव के बारे में अत्यधिक चिंतित है। भारत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए कूटनीति से काम लेने का आग्रह करता है।