मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 3, 2024 1:15 अपराह्न

printer

भारत ने दुनिया के शीर्ष दस वस्तु आपूर्तिकर्ताओं में अपना स्थान बनाया

भारत ने अपने वैश्विक निर्यात परिदृश्‍य में बड़ी छलांग लगाते हुए विश्‍व के दस शीर्ष आपूर्तिकर्ताओं में अपनी जगह बनाई है। भारत के सभी क्षेत्रों के निर्यात मूल्‍य 2023 में एक बिलियन डॉलर से अधिक हो गये हैं। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने आज एक वक्‍तव्‍य में कहा कि सरकार की ठोस पहल के समर्थन से भारत न केवल अपने निर्यात आधार को विस्‍तारित कर रहा है बल्कि एक विश्‍वसनीय वैश्विक आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी प्रतिष्‍ठा भी सुदृढ़ कर रहा है। देश ने पेट्रोलियम ऑयल, कृषि रसायन, सेमीकंडक्टर और बेशकीमती पत्‍थरों सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में उल्‍लेखनीय वृद्धि की है। मंत्रालय ने बताया कि भारत की निर्यात उपलब्धि इसकी उभरती विनिर्माण क्षमताओं, कार्यनीतिक नीतियों और नवाचार के प्रति वचनबद्धता का एक प्रमाण है।