फ़रवरी 20, 2025 9:09 अपराह्न

printer

भारत ने दुनिया के शक्तिशाली देशों में से एक बनने के लिए नवाचारों का उपयोग किया- श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक ने कहा है कि भारत ने दुनिया के शक्तिशाली देशों में से एक बनने के लिए नवाचारों का उपयोग किया है। कोलंबो में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के इनोवेशन आइलैंड शिखर सम्मेलन में मुख्य भाषण देते हुए, श्री दिसानायक ने कहा कि श्रीलंका को भारत द्वारा अपनाए गए इस रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि श्रीलंका को डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाकर द्वीप प्रगति कर सकता है।