मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 14, 2024 8:26 पूर्वाह्न

printer

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 11 रन से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई

सेंचुरियन में खेले गए तीसरे टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रन से हरा दिया है। भारत ने मेजबान टीम को 220 रन बनाने का लक्ष्‍य दिया था जवाब में दक्षिण अफ्रीका 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी। अफ्रीका के लिए मार्को येन्सन ने 17 गेंद में 54 रन और हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन और वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए। 

 

इससे पहले, भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 56 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद में 50 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा को प्‍लेयर आफ द मैच चुना गया।

 

सीरीज का चौथा और आखिरी मैच शुक्रवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। चार मैचों की श्रंखला में भारत ने 2-1 से बढ़त बना ली है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला