भारत ने थाईलैंड के पट्टाया में एफईआई एशियाई इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता में रिकॉर्ड पांच पदक के साथ अपना अभियान पूरा किया। आशीष लिमये ने व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। जबकि शशांक सिंह कटारिया और शशांक कनमुरि की टीम को रजत पदक मिला।
श्रुति वोरा को टीम पदक सहित तीन रजत पदक मिले। इस महाद्विपीय प्रतियोगिता में भारत पहली बार शामिल हुआ। 16 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने देश का नेतृत्व किया।