भारत ने आशा व्यक्त की है कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी झड़पों के बीच यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल प्रह-विहिर मंदिर और संबंधित संरक्षण केंद्रों की पूरी सुरक्षा के लिए सभी उपाय किए जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इन स्थलों को कोई भी नुकसान दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। श्री जायसवाल ने कहा कि विश्व धरोहर स्थल प्रह विहिर मंदिर मानवता की साझा सांस्कृतिक विरासत है और भारत इसके संरक्षण में शामिल रहा है। भारत ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और तनाव को कम करने की अपील की है। श्री जायसवाल ने दोनों देशों से बातचीत और शांति के रास्ते पर लौटने का आग्रह किया।
Site Admin | दिसम्बर 12, 2025 6:26 अपराह्न
भारत ने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा झड़पों के बीच प्रह-विहिर मंदिर की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने की आशा व्यक्त की