भारत ने तीसरी बार आईसीसी टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है। इसके साथ ही उसने लगातार दो बार टी-20 विश्वकप जीतने का गौरव भी हासिल किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर यह खिताब अपने नाम किया।
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। विश्व कप फाइनल में यह अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है। संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन की पारी खेली।
256 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में केवल 159 रन ही बना सकी। जसप्रीत बुमराह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।