अक्टूबर 10, 2025 8:08 पूर्वाह्न

printer

भारत ने जैव विविधता संरक्षण को सशक्त करने के लिए राष्ट्रीय रेड लिस्ट रोडमैप जारी किया

भारत ने कल अबू धाबी में विश्व संरक्षण कांग्रेस में जैव विविधता संरक्षण को मज़बूत करने के लिए अगले पाँच वर्षों की राष्ट्रीय रेड लिस्ट रोडमैप का अनावरण किया। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने इस पहल का शुभारंभ कल एशिया मंडप में किया।