मार्च 2, 2026 9:21 अपराह्न

printer

भारत ने जापान के साथ द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौता नवीनीकृत किया

भारत ने जापान के साथ द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौता- बीएसए 28 फरवरी, 2026 से नवीनीकृत कर दिया है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आज जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बीएसए का आकार 75 अरब अमेरिकी डॉलर पर अपरिवर्तित है।

बीएसए एक द्विपक्षीय समझौता है जिसके तहत दोनों देश अपनी स्थानीय मुद्राओं को अमेरिकी डॉलर के बदले में विनिमय कर सकते हैं।

दोनों देशों को उम्मीद है कि बीएसए अन्य वित्तीय सुरक्षा तंत्रों को मजबूत और पूरक बनाएगा। यह दोनों देशों के बीच वित्तीय सहयोग को भी गहरा करेगा और क्षेत्रीय और वैश्विक वित्तीय स्थिरता में योगदान देगा।