नवम्बर 5, 2025 8:02 अपराह्न

printer

भारत ने छत्तीसगढ़ से पापुआ न्यू गिनी को 20 मीट्रिक टन पोषक तत्वों से भरपूर चावल का निर्यात किया

भारत ने छत्तीसगढ़ से पापुआ न्यू गिनी को 20 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड यानी पोषक तत्वों से भरपूर चावल का निर्यात किया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल के निर्यात को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण- एपीडा द्वारा सुगम बनाया गया है। एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने इस उपलब्धि को हासिल करने में शामिल सभी हितधारकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से फोर्टिफाइड चावल का सफल निर्यात अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले, विज्ञान-आधारित और पोषणयुक्‍त खाद्य समाधान प्रदान करने में देश की बढ़ती क्षमता का उदाहरण है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला