मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 30, 2025 2:18 अपराह्न

printer

भारत ने खेलों के लिए अपनी नीतिगत प्राथमिकता और सार्वजनिक निवेश को बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कहा कि भारत ने खेलों के लिए अपनी नीतिगत प्राथमिकता और सार्वजनिक निवेश बढ़ाया है। नई दिल्ली में पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में श्री पुरी ने कहा कि 2014 के बाद से भारत को एक खेल राष्ट्र बनाने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि होनहार युवाओं को न केवल वित्त पोषण के मामले में, बल्कि पोषण, खेल विज्ञान और कोचिंग सहित संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में भी भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। उन्‍होंने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 को मंज़ूरी देने पर भी ज़ोर दिया। यह खेल संघों और निकायों के प्रशासनिक ढाँचे में व्यापक बदलाव लाएगा।