अक्टूबर 7, 2025 9:01 अपराह्न

printer

भारत ने कहा है कि सुरक्षित, शांतिपूर्ण और स्थिर अफ़ग़ानिस्तान उसके लोगों तथा वैश्विक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

भारत ने कहा है कि सुरक्षित, शांतिपूर्ण और स्थिर अफ़ग़ानिस्तान उसके लोगों तथा वैश्विक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रूस में आयोजित अफ़ग़ानिस्तान पर सातवें मॉस्को प्रारूप परामर्श के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे राजदूत विनय कुमार ने यह बात कही।

भारत, रूस, चीन, ईरान और मध्य एशियाई देशों ने इसमें भाग लिया। श्री विनय कुमार ने कहा कि भारत अफ़ग़ानिस्तान की स्वतंत्रता, शांति और सामाजिक-आर्थिक विकास का समर्थन करता है। विदेश मंत्री अमीर खान मोत्ताकी के नेतृत्व में अफ़ग़ान प्रतिनिधिमंडल ने पहली बार पूर्ण सदस्य के रूप में भाग लिया। प्रतिभागियों ने अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैन्य ढाँचे की तैनाती का विरोध व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रीय सहयोग, आर्थिक एकीकरण और मज़बूत आतंकवाद-रोधी प्रयासों पर भी ज़ोर दिया ताकि अफ़ग़ानिस्तान अपने पड़ोसियों या वैश्विक शांति के लिए ख़तरा न बने।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला