फ़रवरी 3, 2026 6:37 अपराह्न

printer

भारत ने ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर जतायी नराज़गी

भारत ने मेलबर्न के रोविल स्थित ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर में अज्ञात लोगों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़फोड़ कर हटाए जाने की कड़ी निंदा की है। घटना के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली ने इस मामले को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष ने उनसे लापता प्रतिमा को बरामद करने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।