जनवरी 2, 2026 9:37 अपराह्न

printer

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पंजाब में भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले के पाकिस्तान के दावों को निराधार बताया

भारत ने ऑपरेशन सिन्‍दूर के दौरान भारतीय सैन्य प्रतिष्‍ठानों पर हमला करने संबंधी पाकिस्‍तान के दावे को खारिज किया है। भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्‍तान भ्रामक और असत्‍यापित सेटेलाइट तस्‍वीरों का प्रसारण करके भारतीय सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों पर हमला करने के झूठे दावे कर रहा है।

सूत्रों ने कहा कि इन दावों में सच्‍चाई नहीं है। तस्‍वीरों में दिखाए गए स्‍थानों के स्‍वतंत्र सत्‍यापन से कथित ठिकानों पर किसी प्रकार की तबाही के दृश्‍य नजर नहीं आने से इस दावे के झूठ की पुष्टि होती है। सूत्रों ने कहा कि इस पोस्‍ट में भारतीय सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों को धमाके से नुकसान पहुंचने या संरचनात्‍मक क्षति होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।