दिसम्बर 8, 2025 8:34 अपराह्न

printer

भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत आईएनएस घड़ियाल से 700 मीट्रिक टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी

भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के अन्‍तर्गत आज श्रीलंका को आईएनएस घड़ियाल जहाज से 700 मीट्रिक टन आपातकालीन राहत सामग्री त्रिंकोमाली भेजी। मानवीय सहायता के रूप में यह राहत सामग्री तमिलनाडु द्वारा भेजी गई 1000 टन सामग्री का हिस्सा है। कल भारतीय नौसेना के तीन जहाजों पर 300 टन राहत सामग्री श्रीलंका को सौंपी गई थी।

 

चक्रवात और बाढ़ प्रभावित ज़िलों में तेज़ी से वितरण के लिए नवीनतम खेप त्रिंकोमाली बंदरगाह पर उतारी गई। इस खेप के पहुंचने के साथ राहत सहायता की कुल मात्रा अब 1058 मीट्रिक टन हो गई है।

 

श्रीलंका पिछले हफ़्ते आए चक्रवाती तूफ़ान और उसके बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद के हालात से जूझ रहा है। आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 635 हो गई है, जबकि हज़ारों परिवार विस्थापित हैं। श्रीलंका में बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।