मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 28, 2025 11:32 पूर्वाह्न

printer

भारत ने एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 83 स्वर्ण पदक जीते

भारत ने एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता में कल दिल्ली में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 83 स्वर्ण पदक जीते। मेजबान टीम ने तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान भी हासिल किया। जापान ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। मंगोलिया, ओमान और नेपाल पदक तालिका में शीर्ष पांच में रहे।

 

 

चैंपियनशिप में उज्बेकिस्तान, थाईलैंड, श्रीलंका, कजाकिस्तान और भूटान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 21 से अधिक देशों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के भव्य समापन समारोह में कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​के साथ एशियाई और विश्व योगासन महासंघों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।