भारत ने इस्लामाबाद की मस्जिद पर हुए बम हमले की निंदा की है और इसमें जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को अपने सामाजिक ताने-बाने से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने की ज़रूरत है, लेकिन वह दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान के निराधार और निरर्थक आरोपों को खारिज किया है।
News On AIR | फ़रवरी 7, 2026 8:20 पूर्वाह्न
भारत ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए हमले की निंदा की