अप्रैल 14, 2025 8:24 पूर्वाह्न

printer

भारत ने अमरीका में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-1 में पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा का रजत जीता

भारत ने तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में, पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया है। अमरीका के ऑबर्नडेल में कल रात हुए फाइनल में, भारतीय टीम मेंधीरज बोम्मादेवडा, तरुणदीप रॉय और अतनु दास शामिल थे। प्रतियोगिता का स्वर्ण चीन ने जीता।

 

इस सत्र में भारत का यह तीसरा पदक है। इससे पहले, भारत ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्‍पर्धा में स्वर्ण और कंपाउंड पुरुष टीम स्‍पर्धा में कांस्य पदक जीता था।  

 

धीरज आज पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्‍पर्धा में खेलेंगे।