मार्च 14, 2026 9:46 अपराह्न

printer

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। इन हमलों में कई नागरिकों की मौत हुई तथा नागरिक अवसरंचरनाओं को नुकसान हुआ है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह पाकिस्तानी व्यवस्था द्वारा एक अन्य हमला है। यह संप्रभु अफगानिस्तान की विचारधारा के प्रति शत्रुतापूर्ण हमला है। श्री जायसवाल ने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को पूर्ण सम्मान दिए जाने की बात को दोहराता है।