फ़रवरी 25, 2025 9:06 अपराह्न

printer

भारत-नेपाल के बीच हवाई सेवाओं के विस्तार से दोनों देशों के यात्रियों को होगी सुविधा- सतपाल महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारत और नेपाल के बीच हवाई सेवाओं के विस्तार से दोनों देशों के बीच यात्रा में काफी सुविधा हो सकती है। उन्होंने नेपाल के महेंद्रनगर में “16वें सुदूर पश्चिम प्रदेश स्तरीय औद्योगिक व्यापार मेला और कंचनपुर पर्यटन महोत्सव“ को संबोधित करते हुए यह बात कही।

 

श्री महाराज ने कहा कि नेपाल के यात्रियों के लिए भारत में प्रवेश करने की प्रक्रिया को यदि सरल बना दिया जाये, तो इससे दोनों देशों के बीच सद्भाव बढ़ने के साथ ही पर्यटन में वृद्धि हो सकती है।

 

महेंद्रनगर में आयोजित महोत्सव में नेपाल के विभिन्न विभागों के स्टॉल के साथ ही उत्तराखंड पर्यटन का स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला