नेपाल राष्ट्र बैंक(एन.आर.बी) और भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई.) भारत और नेपाल की बैंकिंग प्रणालियों के बीच सहयोग को लेकर एक उच्च स्तरीय वार्ता हुई। इससे दोनों देशों के बैंकों के बीच बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा के हस्तांतरण में सरलता होगी, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
हाल ही में मुंबई में आरबीआई मुख्यालय में नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर विश्वनाथ पौडेल और आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के बीच एक बैठक हुई। दोनों गवर्नरों ने मौद्रिक नीति, विदेशी मुद्रा प्रबंधन और तरलता प्रबंधन पर चर्चा की। भारत यात्रा के दौरान नेपाली नागरिकों के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की सुगमता पर भी चर्चा हुई।