अप्रैल 16, 2024 4:45 अपराह्न

printer

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट सुविधा उपलब्ध करवाई गई

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 8 विभागों के आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के लिए मतदान की पोस्टल बैलेट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने जिला के आठ विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग के आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की सूची संबंधित एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी को फॉर्म 12डी की प्राप्ति हेतु जल्द से जल्द प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिन 6 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं वहाँ के लिए डुप्लीकेट फॉर्म12डी भरकर देना होगा ताकि उसके लिए अलग से पोस्टल बैलट की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

अनुपम कश्यप ने नोडल अधिकारियों को ध्यानपूर्वक आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये ताकि कोई भी पत्र व्यक्ति सूचि में शामिल होने से छूटे न। इसके अतिरिक्त, बैठक में इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट और रैंडमाईजेसन को लेकर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया।