नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित होगा। यह गोलमेज सम्मेलन 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है। पिछला सम्मेलन वर्ष 1999 में हुआ था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहेंगे। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
News On AIR | फ़रवरी 24, 2026 8:00 पूर्वाह्न
भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा