जुलाई 14, 2025 9:08 अपराह्न

printer

भारत दुनिया के एक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में बदल गया है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत दुनिया के एक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में बदल गया है। यह बहुत ही उचित कीमतों पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान द्वारा पेश किए गए उपचारों की सर्वोत्तम गुणवत्ता के कारण संभव हुआ है। भुवनेश्‍वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान के पांचवें दीक्षांत समारोह में आज राष्ट्रपति ने कहा कि देश-दुनिया के रोगी इन संस्‍थानों में इलाज के लिए आ रहे हैं। राष्ट्रपति ने समाज में अवसाद और मोटापे के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्‍होंने चिकित्सकों से नियमित योग, प्राणायाम और स्वस्थ भोजन के साथ-साथ एक बेहतर जीवन शैली के लिए रोगियों को परामर्श देने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने संस्‍थान के विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान कीं।

    इससे पहले राष्ट्रपति आज ओडिशा की दो दिन की यात्रा पर भुवनेश्‍वर पहुंची। राष्‍ट्रपति कल रावेनशॉ विश्वविद्यालय के 13 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मु कटक में रवेनशॉ गर्ल्स हाई स्कूल की तीन इमारतों के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला भी रखेंगी। राष्ट्रपति कटक में महान ओडिया कवि और विद्वान सरला दास की जयंती समारोह में भी भाग लेंगी। वे वर्ष 2024 के लिए कलिंग रत्न पुरस्कार भी प्रदान करेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला