मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 7, 2023 7:10 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS

printer

भारत, दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति के बल पर वैश्विक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा हैः राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा है कि देश की रक्षा चुनौतियां व्यापक, बहुआयामी और जटिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति के बल पर वैश्विक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। वे आज अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, के एल.एस.एम कैम्पस पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित ‘’21वीं सदी में भारत की रक्षा चुनौतियां’’ विषय पर आयोजित 2 दिवसीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि आज देश आत्मनिर्भर, विकसित और विश्व गुरु भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश उभरती प्रौद्योगिकी, नवाचार, जलवायु परिवर्तन में नेतृत्व और आर्थिक विकास के मोर्चे पर लगातार प्रगति कर रहा है। सीमा संबंधी विवाद को रक्षा के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि कुशल नेतृत्व से आतंकवाद को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा भी एक बहुत बड़ी रक्षा चुनौती है और प्रौद्योगिकी और इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता हमारी सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा है। राज्यपाल ने आंतरिक सुरक्षा को भी देश के लिए एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि 2 दिवसीय इस सेमिनार में जो निष्कर्ष निकलेगा वह हमारी रक्षा चुनौतियों से निपटने के समाधान लेकर आएगा।