केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि नागर विमानन सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू नागर विमानन नेटवर्क बन गया है। आज देहरादून में क्षेत्रीय नागर विमानन सम्मेलन में श्री नायडू ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा विमानन क्षेत्र में उद्योग की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
सम्मेलन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के नागर विमानन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।