मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर अव्वल रहे 157 छात्र-छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि भ्रमण के दौरान प्रदेश की पवित्र नदियों, मंदिरों, मौसम, पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को जानकारी दें। श्री धामी ने कहा कि ये भ्रमण कार्यक्रम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
Site Admin | दिसम्बर 9, 2024 6:04 अपराह्न
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ 157 टॉपर छात्रों का दल, सीएम ने दिखाई हरी झंडी