वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अब भारत तथा भूमध्यसागरीय देशों के संबंधों को और मजबूत करने का समय आ गया है। नई दिल्ली में भारत-भूमध्य व्यापार कॉन्क्लेव-2024 में उन्होंने भारत और भूमध्यसागरीय देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बेहतर बनाने का आह्वान किया। श्री गोयल ने वैश्विक व्यापार के लिए मार्ग प्रदान करने के लिए भूमध्यसागरीय देशों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारत भूमध्यसागरीय देशों में बनी वस्तुओं के लिए एक बड़ा बाजार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
श्री गोयल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत अपने बंदरगाहों का विस्तार कर रहा है और इसके विकास की गति तेज है। उन्होंने कहा कि भारत अपने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य देना चाहता है। श्री गोयल ने कहा कि देश के विनिर्माण क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।