मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 7, 2023 8:27 अपराह्न | Jharkhand | Ranchi

printer

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय रांची पहुंचे

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय आज  रांची पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर रांची स्थित कांग्रेस भवन रांची में आज भारतीय युवा कांग्रेस ने युवा शक्ति को बढ़ावा देने और देश में व्याप्त संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के लिए भारत जोड़ो लीडरशिप प्रोग्राम का आगाज किया। इस आयोजन के दौरान 7 सितंबर 2023 से 30 जनवरी 2024 के बीच राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों और पहलों की रूप रेखा तैयार की गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला