दिसम्बर 14, 2025 2:01 अपराह्न

printer

भारत-जॉर्डन राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष, दो दिन की यात्रा पर कल जॉर्डन रवाना होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍लाह द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर कल से जॉर्डन की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। श्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्‍थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में हो रही है।
 
जॉर्डन 17 हजार 500 से अधिक भारतीय मूल के लोगों का घर है। वे हाशमी साम्राज्य के आर्थिक और सामाजिक ताने-बाने का अभिन्न अंग बन चुके हैं। भारतीय मूल के लोग वस्‍त्र, निर्माण और विनिर्माण सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्य करते हैं और वे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में महत्‍वपूर्ण योगदान करते हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला