जनवरी 2, 2026 9:12 अपराह्न

printer

भारत जल्द बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि देश 2047 से पहले कई क्षेत्रों में विकसित हो जाएगा। चेन्नई के डॉ. एम जी आर शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने समाज में व्यापक परिवर्तन किए हैं। उन्‍होंने कहा कि छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी के युग में खुद को ढालना होगा। उन्होंने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका पर बल भी दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला