पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर है। इससे देश को पेट्रोल और डीजल जैसे उत्पादों की उपलब्धता के मामले में काफी राहत मिलती है। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इससे भारत के एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि देश लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी का आयात करता है, और इसका अधिकांश हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से आता है। सुश्री शर्मा ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में लगभग एक लाख खुदरा आउटलेट वर्तमान में कार्यरत हैं। सुश्री शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन लगभग 50 लाख सिलेंडर वितरित किए जाते हैं, और इनमें से किसी भी खुदरा आउटलेट पर सिलेंडर की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
News On AIR | मार्च 12, 2026 8:48 अपराह्न
भारत चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर, पेट्रोल-डीजल उपलब्धता में राहत: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा