फ़रवरी 22, 2025 6:56 अपराह्न

printer

भारत को वैश्विक स्तर तक ले जाने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की परिकल्पना की गई है: धर्मेन्द्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि भारत को वैश्विक स्तर तक ले जाने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की परिकल्पना की गई है। नई दिल्ली में आज दिल्ली विश्वविद्यालय के 101वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने जोर देकर कहा कि देशभर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करके वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश की 60 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या युवाओं की है और इनमें से अधिकांश युवा कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएं।