जून 7, 2025 5:16 अपराह्न

printer

भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाना किसानों को अधिक समृद्ध बनाने और कृषि सुधारों पर निर्भर करेगा- केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाना किसानों को अधिक समृद्ध बनाने और कृषि सुधारों पर निर्भर करेगा। उन्‍होंने किसानों को विकसित कृषि संकल्‍प अभियान सफल बनाने के लिए वैज्ञानिकों की बात सुनने और अपने काम में उनकी सलाह का प्रयोग करने को प्रोत्‍साहित किया। वे मध्‍य प्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    इस अवसर पर उन्‍होंने 51 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजना का लोकार्पण किया। श्री चौहान ने मध्‍यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2018 की सूची में और जोड़े गए परिवारों के लिए मकान बनाने का भी अनुमोदन किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सात लाख 85 हजार से अधिक मकानों के निर्माण को मंजूरी दी है, जिनमें तकरीबन नौ हजार चार सौ 24 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

    केन्‍द्रीय मंत्री ने इस वर्ष मनरेगा के अतंर्गत मध्‍यप्रदेश के लिए छह हजार दो सौ 63 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि सरकार लखपति दीदी योजना का तेजी से विस्‍तार कर रही है। जिसका उद्देश्‍य महिलाओं का सशक्तिकरण है। श्री चौहान ने कहा कि अभी तक इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक करोड़ 48 लाख महिलाओं को वित्‍तीय रूप से सशक्‍त बनाया जा चुका है।   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला