दिसम्बर 3, 2024 4:48 अपराह्न

printer

भारत के 61 मजदूर जुलाई 2023 से ही मलयेशिया में फंसे हैं

भारत के 61 मजदूर जुलाई 2023 से ही मलयेशिया में फंसे हैं। इनमें 52 मजदूर झारखंड के हैं। केन्द्र सरकार की पहल पर 20 दिसंबर को सभी मजदूर स्वदेश लौट रहे हैं। गिरिडीह के सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी के संसद में एक सवाल के जवाब में सरकार की ओर से बताया गया कि सभी मजदूरों को भारतीय दूतावास में रखा गया है।

 

कुछ कानूनी प्रक्रियाओं के बाद तय तिथि पर इन मजदूरों को वापस लाया जायेगा।