जुलाई 17, 2024 8:04 अपराह्न

printer

भारत के शौर्य बावा ने अमरीका के ह्यूस्टन में विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया

 

    भारत के शौर्य बावा ने अमरीका के ह्यूस्टन में विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। लड़कों के सिंगल्‍स सेमीफाइनल में शौर्य को मिस्र के मोहम्मद ज़कारिया ने तीन-शून्‍य से हरा दिया।