अप्रैल 20, 2025 2:13 अपराह्न

printer

भारत के वीर चोटरानी और अनाहत सिंह ने विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालीफाई किया 

भारत के वीर चोटरानी और अनाहत सिंह ने अगले महीने अमरीका के शिकागो में होने वाली विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वीर ने मलेशिया में आयोजित एशिया क्‍वालीफाइंग प्रतियोगिता के पुरुष फाइनल में मलेशिया के अमीशनराज चंद्रन को 3-0 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त 17 वर्षीया अनाहत ने महिला एकल के फाइनल में हांगकांग की टोबी त्से को 3-1 से हराया।

विश्‍व चैम्पियशिप के पुरुष एकल वर्ग में अब कुल चार भारतीय खिलाड़ी वीर चोटरानी, रमित टंडन, अभय सिंह और वेलावन सेंथिल हिस्सा लेंगे। दूसरी ओर महिला वर्ग में अनाहत अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला